शुभ आज क्या करते हैं, और आगे क्या।
बात करके प्रोफ़ाइल बनाते हैं
नाम, उम्र, कौन-सा काम, इलाका, शिफ़्ट, अनुभव और पढ़ाई पूछते हैं। सेव होने से पहले आप जानकारी जाँचते हैं।
चालू
ऐप में, साइन अप करते समय
पहला इंटरव्यू लेते हैं
उम्मीदवार की भाषा में नियोक्ता के स्क्रीनिंग सवाल पूछते हैं, फिर नियोक्ता को 10 में से स्कोर, छोटा सारांश और जवाब देते हैं।
चालू
ऐप में, शॉर्टलिस्ट होने पर
फ़ोन लाइन पर जवाब देंगे
एक नंबर जिस पर कोई भी, किसी भी फ़ोन से, बिना इंटरनेट के भी, कॉल करके पास का काम जान सके।
बन रहा है
सामान्य फ़ोन कॉल पर
उन्हें काम करते सुनिए।
सैंपल बातचीत। शुभ की आवाज़ ऐप वाली है; सुनीता असली यूज़र नहीं हैं और उनकी आवाज़ बनाई गई है।
सैंपल इंटरव्यू। शुभ की आवाज़ ऐप वाली है; रमेश और स्टोर काल्पनिक हैं, और रमेश की आवाज़ बनाई गई है।
किसी भी भाषा में नमस्ते कहिए।
बातचीत के बीच भाषा बदलिए, शुभ साथ बदल लेते हैं। छत्तीसगढ़ी उनकी हिंदी आवाज़ में और असमिया उनकी बांग्ला आवाज़ में बोली जाती है; शब्द आपकी ही भाषा के होते हैं।
नमस्ते
Hindiहिन्दी
नमस्ते! मैं शुभ, आमदनी से। चलिए, सिर्फ़ बात करके आपकी जॉब प्रोफ़ाइल बनाते हैं।
“I'm Shubh, from Aamdani. Let's make your job profile, just by talking.”
आपकी आवाज़ का क्या होता है।
प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें- रिकॉर्ड नहीं होती
- बोलते ही आपकी बात टेक्स्ट में बदल जाती है। प्रोफ़ाइल या इंटरव्यू पूरा करने के लिए हम टेक्स्ट रखते हैं। ऑडियो कभी सेव नहीं होता।
- कौन प्रोसेस करता है
- Sarvam AI बोली को टेक्स्ट में बदलता है और शुभ को आवाज़ देता है। Google Cloud के ज़रिए Google Gemini जवाब समझता है और इंटरव्यू का सारांश लिखता है। कोई भी आपका ऑडियो नहीं रखता।
- आप मना कर सकते हैं
- AI इंटरव्यू पहले से चालू रहते हैं ताकि नियोक्ता जल्दी आगे बढ़ सकें। Settings में कभी भी बंद कीजिए; बाक़ी प्रोफ़ाइल पहले जैसी चलती है।
- आपके साथ ही हटता है
- अकाउंट हटाइए, और उससे जुड़ा हर टेक्स्ट भी हट जाता है।